Saturday 31 July 2021

हिंदी कार्य ३१-०७-२०२१

 कक्षा आठवीं 

कक्षा कार्य के अंतर्गत पाठ पंच परमेश्वर की कहानी का सार संक्षेप में मौखिक रूप से समझाया गया बच्चों से चर्चा की गई तत्पश्चात वाचन प्रक्रिया करवा कर पाठ को विस्तार से समझाया गया। दो प्रश्न उत्तर ग्रह कार हेतु दिए गए।

कक्षा सातवीं

कक्षा कार्य के अंतर्गत पाठ चश्मा की कहानी को समझा कर वाचन प्रक्रिया करवाई गई तथा मौखिक रूप से कुछ चर्चा की गई। वाक्य रचना गृह कार्य हेतु दिए गए।

कक्षा छठी 

कक्षा कार्य के अंतर्गत 87 भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की कहानी को समझा कर वाचन प्रक्रिया करवाई गई। मौखिक रूप से प्रश्न उत्तर की चर्चा की गई। मुख से पहला और दूसरे प्रश्न के उत्तर लिखने के लिए बोला गया।




Thursday 29 July 2021

हिंदी कार्य २९-०७-२१

 कक्षा कार्य के अंतर्गत तत्सम तथा तद्भव की परिभाषा समझाकर लिखवाई गई तथा तत्सम शब्द शब्द भी लिखवाए गए गृह कार्य हेतु कल का कार्य पूर्ण करने के लिए बोला गया।

कक्षा सातवीं

देशज ,विदेशी तत्सम तथा तद्भव शब्द लिखवाए गए। गृह कार्य हेतु कार्य को पूर्ण करने के लिए बोला गया ।

कक्षा आठवीं पाठ 1 और 2 की मौखिक चर्चा करके पाठ 5 के लेखनी से प्रश्न उत्तर समझाएं गए तथा बच्चों से पूछे गए। गृह कार्य हेतु दो प्रश्न उत्तर दिए गए।



Wednesday 28 July 2021

हिंदी सप्ताह गतिविधि-आशु भाषण प्रतियोगिता तथा भाषण पीपीटी प्रस्तुति

 



इसी विषय पर बिना किसी तैयारी के लिए स्वाभाविक रूप से बोलना और तर्कों के माध्यम से अपनी बात को सिद्ध करना अर्थात आशुभाषण- वाक्चातुर्य या तर्क का युद्ध होता है। त्वरित बुद्धि लगा विषय पर फटाफट से बोल या सोच रख के मस्तिक में भाषाओं का सार तत्काल से बोलना इसी प्रक्रिया को सार्थक करने हेतु आशु भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। हर्षोल्लास के साथ हाव-भाव तथा विषय की स्पष्टता के लिए सही समय पर रुकना इसी आधार पर विराम  चिन्हों के साथ हाव भाव  का अच्छा प्रदर्शन किया। जोकि अत्यंत ही सराहनीय था।













































हिंदी कार्य २८-०७-२०२१ Xx

 कक्षा आठवीं

 कक्षा कार्य के अंतर्गत अनुच्छेद जीवन का वरदान मन की शक्ति लिखवाया गया। गले का ऋतु अनुच्छेद को थोड़ा स्वयं अपने विचार लिखने के लिए कहां गया।

कक्षा सातवीं

शब्दो का वर्गीकरण उत्पत्ति के आधार पर चारों पॉइंट्स तत्सम तद्भव विदेशी देशज शब्द लिखवाए गए। तत्सम तथा तद्भव की परिभाषा लिखवाई गई। गृह कार्य हेतु तत्सम शब्दों की कार्यपत्रक दी जाएगी।

कक्षा छठी

कक्षा कार्य के अंतर्गत पाठ १ राष्ट्रीय निशान समझाया गया तथा कुछ व्याकरण कार्य के अंतर्गत मुख्य रूप से तत्सम तद्भव शब्दों की चर्चा की गई। गृह कार्य हेतु मोखिक  चर्चा करके मित्र को बधाई पत्र लिखने के लिए बोला गया ।

Sunday 25 July 2021

हिंदी सप्ताह गतिविधि २३-०७-२०

 हिंदी गतिविधि-  विशेषण शब्दों की पोटली

छात्रों की रुचि आसपास के जीवन में होती है दूरदर्शन क्रिकेट और लोकप्रिय व्यक्तित्व के सहारे व्याकरण जैसे जटिल  विषय को रोचक बनाने का प्रयास किया गया इसलिए इस गतिविधि द्वारा छात्रों को रुचि जगाना और व्याकरण के सिद्धांतों को समझाना इस सुगम पथ हेतु विशेषण शब्दों का अपनाया गया। इसीलिए २३-०७-२१ को छात्रों ने विशेषण शब्दों से खेल- खेल में रुचकर विशेषणों  की एक विषय सूची तैयार की जो कि संख्यावाचक विशेषण तथा परिमाण वाचक विशेषण का अंतर समझाना था। इस क्रिया कलाप में हर्ष उल्लास के साथ भाग लेकर बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ सराहनीय प्रदर्शन किया। कक्षा छठी के विद्यार्थियों को सरल पद्धति खूब भाई तथा रूचि पूर्वक क्रियाकलाप को रोचक बनाया।










हिंदी सप्ताह गतिविधि कक्षा छठी२०-०७-२१

 हिंदी गतिविधि-शब्द सीढ़ी लिंग बदलो

 दिनांक २०-०७-२१ को कक्षा छठी के विद्यार्थियों द्वारा हिंदी सप्ताह के अंतर्गत लिंग बदलो शब्द सीढ़ी के अभ्यास कार्य को सरलता पूर्वक ग्रहण कर अपनी भाषिक अभिव्यक्ति को सुदृढ़ करने में सफल रहे। उन्होंने दर्शाया कि जैसे किसी ऊंचे स्थान पर क्रम से चढ़ने के लिए एक ऊपर एक बना हुआ पैर रखने का स्थान यानी सीढ़ी अर्थात  शब्द सीडी बनवाई गई जिनमें एक शब्द स्त्रीलिंग था उसी शब्द के अंतिम अक्षर से पुल्लिंग शब्द इसी तरह क्रम से भिन्न-भन्न आकार में, रंग बिरंगी अन्य प्रकार के शब्दों से शब्द सीढ़ी बनाई गई। जिससे विद्यार्थियों को सोच कर समझ कर लिखने का अभ्यास तथा उनकी योग्यता का विकास हुआ। सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर प्रभावपूर्ण प्रदर्शन किया।