Friday, 22 October 2021

हिंदी कार्य 22-10- 2021

 कक्षा आठवीं

 कक्षा कार्य के अंतर्गत संधि विच्छेद की परिभाषा संधि के भेद उदाहरण सहित करवाए गए। 'अधजल गगरी छलकत जाए' इस विषय पर अनुच्छेद लिखना है।

कक्षा कार्य के अंतर्गत समास क्या होते हैं समास की परिभाषा सब कुछ उदाहरणों को दिखाकर  मौखिक रूप से समझाएं  गए। गृह कार्य हेतु डायरी लेखन लिखने को दी गई।

कक्षा छठी    

पा10 स्वामी हरिदास का पाठ नाट्य मंचन के रूप में पात्रों में विभाजित करके करवाया गया। गृह कार्य हेतु नट और नटी का पाठ के आधार पर तथा अपने विचारों सहित संवाद लेखन लिखने को दिया गया।



Thursday, 21 October 2021

हिंदी कार्य 21-10-21

 कक्षा आठवीं

 कक्षा कार्य के अंतर्गत पाठ 9 के प्रश्न उत्तर जीवन मूल प्रश्न उत्तर तथा पाठ के पीछे का अभ्यास कार्य करवाया गया।

कक्षा सातवीं

पाठ 10 के प्रश्न उत्तर तथा जीवन-मूल्य प्रश्न उत्तर करवाए गए। गृह कार्य हेतु कार्य पूर्ण करने के लिए बोला गया।

कक्षा छठी

पाठ10 के आधार पर 'वृक्षारोपण की आवश्यकता' अनुच्छेद समझाया गया, चर्चा की गई तथा लिखवाया गया। गृह कार्य हेतु कार्य पूर्ण करने के लिए बोला गया।


Friday, 1 October 2021

हिंदी कार्य 1.10.21

 कक्षा आठवीं

कक्षा कार्य के अंतर्गत सभी पाठों का पाठ का मूल्यांकन का तथा पाठ की जांच कार्य करवाया गया। गृह कार्य के अंतर्गत गांधीजी से संबंधित कार्य को करने के लिए कहा गया।

कक्षा सातवीं कक्षा कार्य के अंतर्गत अर्धवार्षिक परीक्षा  हिंदी के पेपर की चर्चा की गई। पाठ 5, 6, 7, 8 मूल्यांकन हेतु समझाया गया तथा कार्य करने के लिए बोला गया। महात्मा गांधी की कविता तथा सूक्तियां लिखने को दी गई।

कक्षा छठी कक्षा कार्य के अंतर्गत पाठ मुक्ति के तीसरे प्रश्न मुक्ति की सूक्तियां को विस्तार से चर्चा करके समझाया गया। गृह कार्य हेतु सूक्तियां तथा गांधी जी की कविता लिखने को दी गई।

Wednesday, 8 September 2021

हिंदी कार्य 08-09-21

कक्षा आठवीं कक्षा कार्य के अंतर्गत मन के हारे हार है मन के जीते जीत अनुच्छेद लिखवाया गया। प्रकार हेतु अनुच्छेद पूरा करने के लिए बोला गया। कक्षा सातवीं कक्षा कार्य के अंतर्गत कविता वाचन परीक्षा ली गई । गृह कार्य -आपका कौन सा ऐसा घनिष्ठ मित्र है, जिसे आप उसके गुणों का उल्लेख अपने छोटे भाई को पत्र द्वारा बताना चाहोगे। जैसे-दयालुता, विनम्रता, आत्मविश्वास, तथा सूझ- बूझ आदि। कक्षा छठी-कक्षा कार्य के अंतर्गत कविता वाचन परीक्षा ली गई। तथा अभ्यास कार्य हेतु क्या धनी होकर आपकी सोच बदलेगी, अर्थात यदि आपके पास धन अधिक है तो उसको किन-किन जन हित कार्यों में लगाना चाहोगे ? श्रुतलेख परीक्षा तथा अनुच्छेद परीक्षा हेतु अभ्यास करना है।

Monday, 23 August 2021

हिंदी कार्य 23-08-21

कक्षा आठवीं कक्षा कार्य के अंतर्गत संधि विच्छेद की परिभाषा लिखवा कर संधि विच्छेद के कुछ उदाहरणों द्वारा समझाया गया। कक्षा सातवीं पाठ 8 नाट्य रूपांतरण की तरह समझा कर करवाया गया। कक्षा छठी संवाद लेखन लिखवाया गया।