Tuesday, 20 April 2021

हिंदी कार्य 20/04/2021

 कक्षा आठवीं

कक्षा कार्य के अंतर्गत कुछ- कुछ बच्चों से व्यक्तिगत रूप से वाचन प्रक्रिया करवा कर पूरे पाठ का सार समझा कर तथा प्रश्न उत्तर गृह कार्य करने हेतु दिए गए।

कक्षा सातवीं

पाठ मेरा बचपन मेरी शैतानियां विस्तार से चर्चा की गई और कुछ शब्दों के अर्थ लिखो आएंगे तथा विस्तार से प्रश्न /उत्तर की मौखिक चर्चा करके गृह कार्य हेतु दिए गए।

कक्षा छठी 

कक्षा कार्य के अंतर्गत बच्चों से प्रश्न का उत्तर पूछे गए कुछ शब्द अर्थ लिखवाए गए तथा वाचन प्रक्रिया करवाई गई। गृह कार्य हेतु मुख से प्रश्न उत्तर लिखने को दिए गए।



Monday, 19 April 2021

हिंदी कार्य 20/04/2021

 कक्षा आठवीं

कक्षा कार्य के अंतर्गत व्यक्तिगत रूप से कुछ कुछ छात्रों से वाचन प्रक्रिया करवाई गई तथा पाठ को विस्तार से समझाया गया। प्रश्न उत्तर की विस्तार से चर्चा करके 3 प्रश्नोत्तर गृह कार्य हेतु दिए गए।

कक्षा सातवीं 

पाठ मेरा बचपन मेरी शैतानियां को विस्तार से समझाया गया तथा वाचन प्रक्रिया करवाई गई। गृह कार्य हेतु  पाठ की सुलेख तथा कठिन शब्द दिए गए।

कक्षा छठी

पाठ 2 हेरा फेरी का संक्षेप में सार समझाया गया। कुछ बच्चों से वाचन प्रक्रिया करवाई गई तत्पश्चात शब्दार्थ लिखवाए गए।  पाठ की सुलेख ग्रह कार्य हेतु दी गई।

Saturday, 17 April 2021

हिंदी कार्य 17/04/2021

 कक्षा आठवीं

कक्षा कार्य पाठ 2 गोभी का फूल की वाचन प्रक्रिया करवाई गई उसके अंतर्गत आए व्याकरणिक बिंदुओं पर विस्तार से मौखिक चर्चा की गई अर्थात प्रश्न उत्तर पूछे गए।

गृह कार्य हेतु पाठ की सुलेख तथा वाक्य रचना करने के लिए दिए गए।

कक्षा सातवीं

पाठ 2 मेरा बचपन मेरी शैतानियां की वाचन प्रक्रिया करवाई गई। तथा लता मंगेशकर के विषय पर चर्चा की गई।

गृह कार्य हेतु परिश्रम उज्जवल भविष्य का पिता है। पर अनुच्छेद लिखने को दिया गया।

कक्षा छठी

कक्षा कार्य के अंतर्गत व्याकरण कार्य में प्रत्यय की परिभाषा तथा प्रत्यय शब्द लिखवाए गए।

गृह कार्य में प्रत्यय शब्द की कार्यपत्रक करने के लिए दी गई।



Friday, 16 April 2021

हिंदी कार्य 16/4/2020

 कक्षा आठवीं

कक्षा कार्य के अंतर्गत महादेवी वर्मा, सूर्यकांत त्रिपाठी तथा रविंद्र नाथ ठाकुर के जीवन परिचय तथा कृतियों पर मौखिक चर्चा की गई। पाठ 2 फूल का गोभी का सार बताया गया। पाठ 2 गोभी के फूल के सुलेख गृह कार्य हेतु दी गई।

कक्षा सातवीं

कक्षा कार्य के अंतर्गत शब्द परिवार तथा वर्ण विच्छेद करवाए गए। रेखा रितु शब्द परिवार लिखने को दिया गया।

कक्षा छठी

कक्षा कार्य के अंतर्गत वर्ण विच्छेद तथा प्रत्यय समझाकर लिखवाए गए ‌। 7  युग्म  शब्दों के वाक्य बनाने के लिए गृह कार्य में दिए गए।

Thursday, 15 April 2021

हिंदी कार्य 15/4/2021

 कक्षा आठवीं

कक्षा कार्य के अंतर्गत समान ध्वनि वाले अर्थात श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द समझा कर लिखवाए गए।

गृह कार्य हेतु श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्दों के कुछ शब्दों के वाक्य रचना हेतु दिए गए ।

कक्षा सातवीं

कक्षा कार्य के अंतर्गत स्वर तथा व्यंजनों को विस्तार से  तथा वर्णों मैं हलंत क्यों लगता है? समझा कर वर्ण विच्छेद के कुछ शब्दों को करवाया गया। गृह कार्य हेतु कुछ शब्दों को वर्ण विच्छेद करने के लिए दिए गए।

कक्षा छठी 

कक्षा कार्य के अंतर्गत  वर्ण विच्छेद तथा शब्द युग्म और पुनरुक्त शब्द में अंतर समझाया गया। वर्ण विच्छेद के लिए कार्य पत्रक दी गई।




Tuesday, 13 April 2021

Hindi Activity : Class-6,7,8

नवरात्रि तथा बैशाखी पर्व की गतिविधियां


हमारे पर्व वैशाखी तथा नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं पर्व किसी राष्ट्र की संस्कृति चेतना के मुखर अंग स्वरूप एवं प्रतीक हुआ करते हैं उनसे यह जाना जाता है कि कोई राष्ट्र वहां रहने वाली जातियों, उन की सभ्यता संस्कृति कितनी अपनत्व पूर्ण, किसी ऊर्जास्वित ,जीवंत और प्राणवान है। त्योहारों के माध्यम से कोई जाति अथवा राष्ट्र अपने सामूहिक आनंद भाव को भी उजागर किया करते हैं। एक ही दिन एक ही समय लगभग एक समान ढंग से मनाए जाने वाले त्योहारों का प्रभाव भी सम्मिलित ही दिख पड़ता है इस कारण त्योहारों को सामूहिक स्तर पर की गई आंनदाेत्साह  की अभिव्यक्ति ही माना जाता है। त्योहारों का महत्व अन्य कई युक्तियों से भी समझा एवं देखा जा सकता है ऐसे अवसर पर यह घर परिवार के छोटे- बड़े सभी सदस्यों के समीप आने, मिल- बैठने एक- दूसरे के सुख- आनंद को सांझा बनाने की प्रयोग भी प्रदान किया करते हैैं इसी उद्देश्य के हेतु आज  कक्षा आठवीं ,  सातवीं तथा छठी के विद्यार्थियों द्वारा नव विक्रमी संवत 2078 एवं चैत्र नवरात्रि तथा बैसाखी पर्व को अपनी-अपनी कक्षाओं में मौखिक तथा लिखित रूप में हर्षोल्लास तथा प्रभावपूर्ण ढंग से हिंदी गतिविधि को संपन्न किया।

जैसे- कहानी लेखन, स्वरचित कविता तथा नौ देवियों के स्वरूपों का यथार्थ चित्रण चित्र सहित किया।