Sunday 25 December 2022

कक्षा आठवीं आशु भाषण गतिविधि

 किसी विषय पर तत्काल बोलना।अनकही शुरुआत-जब आपका क्रम आये या आपका नाम बोला जाये तो अपनी जगह से पूर्ण विश्वाश के साथ उठें और एक सामान्य चाल से डायस या मंच तक जायें। ऐसे जैसे हम कोई रोज़ का काम करने जाते हैं। ध्यान रखिये आपके अपने स्थान से उठने के साथ ही आपका अनकहा भाषण शुरू हो जाता है। सबकी दृष्टि आप पर पड़नी शुरू हो जाती है।

कक्षा सातवीं गतिविधि नाट्य मंचन

 पारम्परिक सन्दर्भ में, नाटक, काव्य का एक रूप है (दृश्यकाव्य)। जो रचना श्रवण द्वारा ही नहीं अपितु दृष्टि द्वारा भी दर्शकों के हृदय में रसानुभूति कराती है उसे नाटक या दृश्य-काव्य कहते हैं। नाटक में श्रव्य काव्य से अधिक रमणीयता होती है। श्रव्य काव्य होने के कारण यह लोक चेतना से अपेक्षाकृत अधिक घनिष्ठ रूप से संबद्ध है।

कक्षा आठवीं गतिविधि नारा लेखन

 नारा लेखन किसे कहते हैं? पक्ष, दल के उद्देश्य को अभिव्यक्त करने के लिए लयबंद, प्रेरणादायक, ऊर्जावान, विशेषता बताने वाले और तुकांत युक्त आदर्श विचार, लोगों को आकर्षित करने के लिए जो लिखा जाता है या बोल बोले जाते हैं, उसे नारा लेखन कहा जाता है

कक्षा छठवीं गतिविधि बूझो तो जाने पहेलियां

बूझो तो जाने पहेलियों का उद्देश्य छात्रों में हिंदी शब्द समूह का विस्तार करना। इसे सभी बचपन से सुनते आ रहे हैं। इसे सुनकर उत्तर खोजने में उत्साहित होते हैं जिससे मस्तिक तेज होता है साथ में मनोरंजन भी।          

किसी व्यक्ति की बुद्धि या समझ की परीक्षा लेने वाले एक प्रकार के प्रश्न, वाक्य अथवा वर्णन को पहेली (Puzzle) कहते हैं जिसमें किसी वस्तु का लक्षण या गुण घुमा फिराकर भ्रामक रूप में प्रस्तुत किया गया हो और उसे बूझने अथवा उस विशेष वस्तु का ना बताने का प्रस्ताव किया गया हो। इसे 'बुझौवल' भी कहा जाता है। पहेली व्यक्ति के चतुरता को चुनौती देने वाले प्रश्न होते है। जिस तरह से गणित के महत्व को नकारा नहीं जा सकता, उसी तरह से पहेलियों को भी नज़रअन्दाज नहीं किया जा सकता। पहेलियां आदि काल से व्यक्तित्व का हिस्सा रहीं हैं और रहेंगी। वे न केवल मनोरंजन करती हैं ।

Sunday 18 December 2022

कक्षा सातवीं गतिविधि सूक्तियां

सूक्तियागतिविधि

       सूक्तियां ( 'पर द्रव्येषु लोष्ठवत' )

सूक्तियां हमारी मानसिकता वह हमारे शुद्ध विचारों का शुद्र निर्माण करने में सहयोग करती है। जिनके अनुसरण से जीवन को सरलता से जिया जा सकता है यह जीवन के सुहद मित्र की भांति सभी का पथ प्रदर्शन करती है। सूक्तियां वचन ज्ञान का सार होते हैं अर्थात

सुंदर युक्तियां कथन चमत्कार पूर्ण वाक्य छुट्टियों में गुढ़ अर्थ छुपा होता है। इनके द्वारा छात्र कम शब्दों में बेहतर से बेहतर ज्ञान अर्जित करेंगे छात्रों को विद्वानों महापुरुषों नीतियों के अनुभव और परिपक्व विचारों का समावेश सूक्तियां में देखने को मिलेगा।



























Saturday 17 December 2022

कक्षा छठी हास्य कविता - 16th Dec 2022

 हास्य कविता हिन्दी साहित्य का वो रस है जिसे पढ़ने व सुनने में आनन्द की अनुभूति होती है। यह कविता का एक प्रकार है जिसके अन्य प्रकार निम्नलिखित हैं: श्रृंगार रस कविता हास्य रस कविता वीर रस कविता करुण रस कविता शांत रस कविता अद्भुत रस कविता भयानक रस कविता रौद्र रस कविता वीभत्स रस कविता