Saturday 14 September 2019

HINDI DIWAS !


Hindi Diwas 2019: क्‍यों मनाया जाता है हिंदी दिवस?

हिंदी दिवस साल 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को हर साल मनाया जाता आ रहा है | हिंदी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली तीसरी भाषा है |
हिंदी दिवस (Hindi Diwas) हर साल 14 सितंबर (14 September) को मनाया जाता है | हिंदी विश्व की प्राचीन, समृद्ध और सरल भाषा है |  भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में बोली जाती है |हिंदी हमारी 'राजभाषा' है | दुनिया की भाषाओं का इतिहास रखने वाली संस्था एथ्नोलॉग (Ethnologue) के मुताबिक हिंदी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली तीसरी भाषा है | हिंदी हमें दुनिया भर में सम्मान दिलाती है |14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एक मत से यह निर्णय लिया कि हिंदी ही भारत की राजभाषा होगी | इस निर्णय के बाद हिंदी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा |

No comments:

Post a Comment