Tuesday 20 September 2016

September 21st, 2016

शांति का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Peace) :-

हर साल शांति का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Peace) जिसे कुछ लोग विश्व शांति दिवस के रूप में भी जानते हैं 21 सितंबर को दुनिया भर में मनाया जाता है | महासभा ने सभी देशों और देश के भीतर लोगों के बीच शांति के आदर्शों को मजबूत बनाने के लिए इस दिन को शांति के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मानाने की घोषणा की है |

वर्ष 2016 के लिए अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस का विषय है ” The Sustainable Development Goals: Building Blocks for Peace.” 

शांति का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Peace) मुख्य रूप से सम्पूर्ण विश्व में शांति और अहिंसा स्थापित करने के लिए मनाया जाता है | आज की दौड़ भाग भरी जिंदगी में इंसान शांति की खोज में मनुष्य सारा जीवन भटकता रहता है | किन्तु आज के समय में इंसान दिन-प्रतिदिन इस शांति से दूर होता जा रहा है | आज चारों तरफ़ फैले आतंकबाद ने शांति को व्यक्ति से और भी दूर कर दिया है | पृथ्वी, आकाश व सागर सभी अशांत हैं। स्वार्थ और घृणा ने मानव समाज को विखंडित कर दिया है। यूँ तो ‘विश्व शांति’ का संदेश हर युग और हर दौर में दिया गया है, लेकिन इसको अमल में लाने वालों की संख्या बेहद कम रही है |

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस का इतिहास : – 

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस (International Peace Day)  पहली बार 21 सितंबर 1982 में मनाया गया था जिसमे कई देशों, राजनीतिक समूहों , सैन्य समूहों, के लोग शामिल थे | शांति के पहले अंतर्राष्ट्रीय दिवस का विषय था “Right to peace of people.” | 

वर्ष 1982 से 2001 तक सितम्बर महीने के तीसरे मंगलवार को ‘अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस’ या ‘विश्व शांति दिवस’ के लिए चुना गया था था, लेकिन बाद में वर्ष 2002 में 21 सितम्बर ‘अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस’ या ‘विश्व शांति दिवस’ के रूप में घोषित कर दिया गया |

वर्ष 2011 के अंतर्राष्ट्रीय दिवस का विषय था “Peace and Democracy: Make Your Voice Heard.” 

वर्ष 2012 के अंतर्राष्ट्रीय दिवस का विषय था ” Sustainable Peace for a Sustainable Future ” 

वर्ष 2013 के अंतर्राष्ट्रीय दिवस का विषय था ” Focus on Peace education “ 

वर्ष 2014 के अंतर्राष्ट्रीय दिवस का विषय था ” Right to peace “ 

वर्ष 2015 के अंतर्राष्ट्रीय दिवस का विषय था “Partnerships for Peace – Dignity for All “

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस (International Day of Peace) का उद्देश्य : – 

सम्पूर्ण विश्व में शांति कायम करना ही आज संयुक्त राष्ट्र का मुख्य लक्ष्य बन चूका है। अंतरराष्ट्रीय संघर्ष को रोकने और शांति की संस्कृति विकसित करने के लिए ही संयुक्त राष्ट्र का जन्म हुआ है | संघर्ष, आतंक और अशांति के इस दौर में अमन की अहमियत का प्रचार-प्रसार करना बेहद जरूरी और प्रासंगिक हो गया है। इसलिए संयुक्त राष्ट्रसंघ, और उसकी तमाम संस्थाएँ, गैर-सरकारी संगठन, सिविल सोसायटी और राष्ट्रीय सरकारें प्रतिवर्ष 21 सितम्बर को ‘अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस’ का आयोजन करती हैं। शांति का संदेश दुनिया के कोने-कोने में पहुँचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने कला, साहित्य, सिनेमा, संगीत और खेल जगत की विश्वविख्यात हस्तियों को शांतिदूत के रूप में भी नियुक्त कर रखा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने तीन दशक पहले यह दिन सभी देशों और उनके निवासियों में शांतिपूर्ण विचारों को सुदृढ़ बनाने के लिए समर्पित किया था |

No comments:

Post a Comment